मोदी सरकार का तोहफा - केंद्रीय कर्मचारियों का DA -17 से बढ़कर 28% फीसदी हुआ, कैबिनेट ने दी मंजूरी
DA News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आयी बड़ी खुशखबरी है| महीनों से अटका महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) का रास्ता साफ हो गया है| सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाने का निर्णय लिया है |
महंगाई भत्ते (DA) में कुल 11% की बढ़ोतरी हुई है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है | यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है | महीनों से अटका हुआ महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) का रास्ता साफ हो गया है| सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA 28 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है| कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है|
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति ने आज केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत को 01.07.2021 से बढ़ाकर 28% करने की मंजूरी दे दी, जो मूल वेतन/पेंशन के 17% की मौजूदा दर में 11% की वृद्धि को दर्शाता है।
कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुई अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत (डीआर) की तीन अतिरिक्त किस्तों, जो 01.01.2020, 01.07.2020 और 01.01.2021 से देय थीं, पर रोक (फ्रीज) लगा दी गई थी।
अब सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत को 01.07.2021 से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय लिया है, जो मूल वेतन/पेंशन के 17% की मौजूदा दर में 11% की वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि 01.01.2020, 01.07.2020 और 01.01.2021 को देय अतिरिक्त किस्तों को दर्शाती है। 01.01.2020 से लेकर 30.06.2021 तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दर 17% पर ही यथावत रहेगी।
हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी जरा अपना अनुभव हमारे साथ कृपया करके शेयर करें हम आपके आभारी रहेंगे ......